‘हरिहरानंद नीति’ पुस्तक का भव्य विमोचन
Share
उदयपुर, 29 जून: कुराबड़ स्थित ब्रह्मपुरी के प्राचीन श्री चारभुजानाथ एवं श्री चन्द्रमौलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ध्वजदंड एवं शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान योग साधक परम पूज्य स्वामी हरिहरानंद जी महाराज की कृति ‘हरिहरानंद नीति’ का भव्य विमोचन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित समारोह में संतों, विद्वानों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि महंत तन्मय वन जी महाराज ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज को सद्मार्ग की प्रेरणा देती है। उन्होंने कुराबड़ में भविष्य में भव्य महारुद्री अनुष्ठान आयोजित करने का आह्वान भी किया। पुस्तक के संपादक कपिल देव आमेटा ने 108 संख्या के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
