अनन्ता अस्पताल में पहली इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी वर्कशॉप, 7 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
Share
हृदय की अनियमित धड़कन के आधुनिक उपचार की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्धत्र
राजसमन्द, 29 जून: अनन्ता अस्पताल में पहली बार इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी (ईपीएस) वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान हृदय की अनियमित धड़कन से पीड़ित सात मरीजों की इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी (ईपीएस) एवं रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। सभी मरीजों का उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क किया गया।
अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप का आयोजन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेन्द्र सिंह राणावत के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए भविष्य में भी अत्याधुनिक हृदय उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
डॉ. राणावत ने बताया कि इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन हृदय की अनियमित एवं तेज धड़कन के निदान और स्थायी उपचार की आधुनिक तकनीक है। इससे मरीजों को बार-बार होने वाली धड़कन की समस्या से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय मरीजों को ऐसे उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्कशॉप में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं कैथलैब स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
