LOADING

Type to search

विजेंद्र मीणा और शिवशंकर कलासुवा को मिली जिम्मेदारी

Health

विजेंद्र मीणा और शिवशंकर कलासुवा को मिली जिम्मेदारी

Share

उदयपुर, 30 जून: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने संगठन को युवा नेतृत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार तथा जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष की अनुशंसा पर विजेंद्र मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिवशंकर कलासुवा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

दोनों पदाधिकारियों का पगड़ी और अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से दोनों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन और नर्सेज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास जताया। नियुक्तियों के बाद चिकित्सालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और सभी ने संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *