सूर्यप्रकाश चौहान बने नर्सिंग अधीक्षक
Share
उदयपुर, 30 जून: राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि सूर्यप्रकाश चौहान ने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (एसएसएच) में नर्सिंग अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। पूर्व प्राचार्य एवं अधीक्षक विपिन माथुर ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। चौहान ने कहा कि वे चिकित्सालय की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाते हुए मरीजों और चिकित्साकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। दानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को वरिष्ठता के आधार पर अन्य नर्सिंग अधीक्षकों की भी नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि अस्पतालों की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत एवं सुचारु बन सकें।
