LOADING

Type to search

स्कूल के पीछे कैफे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Rajasthan

स्कूल के पीछे कैफे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Share

सिलेंडर रेगुलेटर में लीकेज से भड़की लपटें, दमकल ने समय रहते दो गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले
बांसवाड़ा, 30 जून:
गढ़ी कस्बे में मंगलवार सुबह एक कैफे में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज से भीषण आग लग गई। कैफे के ठीक पीछे निजी स्कूल होने और उस समय कक्षाएं संचालित होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
घटना सुबह करीब 10:30 बजे गढ़ी थाने के पास नेल्सन पब्लिक स्कूल के सामने स्थित जेजे कैफे में हुई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज माना जा रहा है। आग तेजी से पूरे कैफे में फैल गई, जबकि अंदर दो भरे हुए गैस सिलेंडर रखे थे। समय रहते दमकलकर्मियों ने सिलेंडरों को सुरक्षित निकाल लिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ में दहशत का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *