LOADING

Type to search

डांसरियावासी नहीं चाहते अपने गांव में शराब की दुकान

Rajasthan

डांसरियावासी नहीं चाहते अपने गांव में शराब की दुकान

Share

सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
राजसमंद, 30 जून
: भीम उपखंड की नवीन ग्राम पंचायत डांसरिया में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग ने शराब ठेके की स्वीकृति गोदाजी का गांव के लिए दी थी, लेकिन दुकान डांसरिया में संचालित की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से सामाजिक बुराइयों, अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। उनका आरोप है कि शराब माफिया गांवों और ढाणियों की किराना दुकानों से भी अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आबकारी आयुक्त और जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी कि सात दिन में ठेका और अवैध ब्रांचें बंद नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *