LOADING

Type to search

भयमुक्त अस्पताल के संदेश के साथ आज निकलेगी सद्भावना रैली

Health

भयमुक्त अस्पताल के संदेश के साथ आज निकलेगी सद्भावना रैली

Share

आईएमए के आह्वान पर 7 हजार से अधिक चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी होंगे शामिल, 50 से अधिक सामाजिक संगठन देंगे समर्थन
उदयपुर, 30 जून:
स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्य वातावरण की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उदयपुर की ओर से बुधवार, 1 जुलाई को शहर में विशाल सद्भावना रैली निकाली जाएगी। रैली का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय और आमजन के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने बताया कि रैली सुबह 8 बजे भंडारी दर्शक मंडप से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त होगी। इसमें उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से 7 हजार से अधिक चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग एवं स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे। इसके अलावा 50 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भी चिकित्सा समुदाय के समर्थन में रैली में शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *