LOADING

Type to search

3 जुलाई से उदयपुर में तैराकी का महाकुंभ

Sports

3 जुलाई से उदयपुर में तैराकी का महाकुंभ

Share

राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर चैंपियनशिप, 15 जिलों के 460 से अधिक तैराक दिखाएंगे दम
उदयपुर, 30 जून
: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर प्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक की मेजबानी के लिए तैयार है। राजस्थान तैराकी संघ और राजसमंद तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 8 जुलाई तक राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित अत्याधुनिक तरणताल में होगा। प्रतियोगिता में राजस्थान के 15 जिलों से 460 से अधिक तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के उभरते तैराकों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी गति, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खासा उत्साह है। छह दिवसीय इस आयोजन के दौरान विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *