LOADING

Type to search

अवैध खनन पर अंकुश, बिना जीपीएस नहीं दौड़ेंगे खनिज परिवहन के वाहन

Rajasthan

अवैध खनन पर अंकुश, बिना जीपीएस नहीं दौड़ेंगे खनिज परिवहन के वाहन

Share

लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था, धर्मकांटों का वजन भी सीधे विभागीय पोर्टल पर होगा दर्
उदयपुर, 30 जून:
राजस्थान में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खान एवं पेट्रोलियम विभाग मंगलवार से नई डिजिटल निगरानी व्यवस्था लागू कर रहा है। अब जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और आरएफआईडी टैग के बिना कोई भी वाहन खनिज का परिवहन नहीं कर सकेगा। ऐसे वाहनों को ई-रवन्ना जारी नहीं होगा, जबकि सभी वाहनों की लाइव लोकेशन विभागीय पोर्टल पर दर्ज रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी वे-ब्रिज (धर्मकांटे) भी ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़कर विभागीय पोर्टल से लाइव किए जाएंगे, जिससे वाहनों का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा। इससे वजन में गड़बड़ी, फर्जी बिलिंग और राजस्व चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। तय समय तक ऑटोमेशन नहीं करने वाले धर्मकांटों को पोर्टल से हटा दिया जाएगा।
विभाग ने प्रदेशभर में शिविर लगाकर वाहनों में जीपीएस और आरएफआईडी उपकरण लगाने का अभियान चलाया है। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था से खनिज परिवहन अधिक पारदर्शी होगा और सरकार की रॉयल्टी की निगरानी भी अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *