LOADING

Type to search

36 दिन की पदयात्रा कर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत

Local

36 दिन की पदयात्रा कर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत

Share

केदारनाथ धाम तक पैदल पहुंच संकल्प पूरा करने वाले तीन युवाओं का प्रताप गौरव केंद्र में अभिनंदन
उदयपुर, 1 जुलाई:
अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और कठिन तपस्या का परिचय देते हुए केदारनाथ धाम की 36 दिवसीय पैदल यात्रा पूरी कर लौटे तीन युवा श्रद्धालुओं का बुधवार को प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में भव्य अभिनंदन किया गया। तिलक, पगड़ी और उपरणा पहनाकर सम्मानित किए गए श्रद्धालुओं का स्वागत “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच हुआ। वक्ताओं ने उनकी यात्रा को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
विद्या भारती जनजाति समिति राजस्थान के सचिव नारायण लाल गमेती ने बताया कि बाबूलाल भील, राजू भील और राजूलाल ने करीब डेढ़ वर्ष पहले केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। एक वर्ष तक धन संग्रह करने के बाद उन्होंने 28 मई को घाटा वाले मातेश्वरी का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की और 36 दिन बाद केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए तथा वहां मातेश्वरी का ध्वज भी फहराया। प्रताप गौरव केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने तीनों श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं सेवा, समर्पण और राष्ट्र-संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश देती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *