LOADING

Type to search

डॉक्टर्स डे पर मिनी माइक्रो बुक से चिकित्सकों को किया नमन

Local

डॉक्टर्स डे पर मिनी माइक्रो बुक से चिकित्सकों को किया नमन

Share

माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने लघु पुस्तिका बनाकर डॉक्टरों के समर्पण को दी श्रद्धांजलि
उदयपुर, 1 जुलाई:
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर मिनी माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भावना को अनूठे अंदाज में सम्मान दिया। उन्होंने एक विशेष सूक्ष्म पुस्तिका (मिनी माइक्रो बुक) तैयार कर डॉक्टरों के महत्व को रेखांकित करते हुए आमजन को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि मरीज अपना जीवन डॉक्टर के भरोसे सौंप देता है और चिकित्सक अपनी मेहनत, ज्ञान एवं सेवा से उसे नया जीवन प्रदान करते हैं।

डॉ. चित्तौड़ा ने कहा कि इसी निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण के कारण डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उनकी तैयार की गई सूक्ष्म पुस्तिका में चिकित्सकों की भूमिका और समाज में उनके योगदान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा प्रत्येक राष्ट्रीय और सामाजिक अवसर पर इसी प्रकार की मिनी माइक्रो पुस्तिका तैयार कर सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन (एमबीबीएस, 1968 बैच) का भी विशेष उल्लेख करते हुए उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *