LOADING

Type to search

कुमावत समाज का संभाग स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम 5 जुलाई को

socal

कुमावत समाज का संभाग स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम 5 जुलाई को

Share

प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग और स्वरोजगार के विशेषज्ञ युवाओं को बताएंगे सफलता की राह
उदयपुर, 1 जुलाई:
कुमावत समाज, उदयपुर के तत्वावधान में समाज के विद्यार्थियों और युवाओं को करियर की सही दिशा देने के उद्देश्य से मेवाड़ संभाग स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा। न्यू अरिहंत नगर, कालका माता रोड स्थित एक निजी सभागार में सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस निःशुल्क कार्यक्रम में प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, कानून और वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञ करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन देंगे।
आयोजन समिति के संयोजक हरिशंकर कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, युवाओं, अभिभावकों और उच्च शिक्षित गृहणियों को विभिन्न करियर विकल्पों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष गोविंद सिंह टांक, आईआरएस अधिकारी कमलेश कुमावत, उद्योगपति रमेशचंद्र कुमावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के बाद अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *