LOADING

Type to search

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीखी भविष्य की तकनीक

education

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीखी भविष्य की तकनीक

Share

20 दिवसीय रोबोटिक्स एवं एआई कार्यशाला में 40 विद्यार्थियों ने तैयार किए नवाचार आधारित प्रोजेक्ट
उदयपुर, 1 जुलाई:
विज्ञान समिति के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित 20 दिवसीय रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला का सफल समापन हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित इस प्रशिक्षण में सरकारी विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लेकर रोबोटिक्स, एआई और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर “लर्निंग बाय डूइंग” के माध्यम से तकनीकी नवाचार से जोड़ना था।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने सर्किट डिजाइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मोबाइल एप निर्माण और एआई की कार्यप्रणाली को समझा। समापन पर आयोजित हैकाथॉन में प्रतिभागियों ने वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए, जिनमें श्रेष्ठ तीन टीमों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित हुई। अब ये विद्यार्थी अपने-अपने सरकारी विद्यालयों की मेकर लैब में अन्य छात्रों को भी इस तकनीकी ज्ञान से जोड़ेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *