LOADING

Type to search

डॉक्टर्स डे पर नन्हे विद्यार्थियों ने डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया

education

डॉक्टर्स डे पर नन्हे विद्यार्थियों ने डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया

Share


उदयपुर, 1 जुलाई: महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, उदयपुर में डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए विशेष रोल प्ले गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने डॉक्टर, नर्स, मरीज एवं सहायक की वेशभूषा धारण कर चिकित्सकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
गतिविधि के दौरान एलकेजी कक्षा के बच्चों ने अस्पताल का वातावरण प्रस्तुत करते हुए मरीजों की जांच, उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का आकर्षक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व का भी संदेश दिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के आकर्षक अभिनय एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *