LOADING

Type to search

सलूंबर पुलिस ने तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए

crime

सलूंबर पुलिस ने तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए

Share

सलूंबर, 2 जुलाई: सलूंबर पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हितेश पटेल, तेजपाल पटेल और नरेश पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने जैताणा तालाब के पास बिना नंबर की थार से इन्हें पकड़ा और मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड सहित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों से एडवांस भुगतान लेकर गायब हो जाते थे। पुलिस गिरोह के बैंक खातों, लेन-देन और अन्य संभावित साथियों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *