LOADING

Type to search

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

crime

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Share

प्रतापगढ़, 2 जुलाई: सुहागपुरा बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बगदीराम मीणा (26) की मौत हो गई। वह राशन का सामान लेने सुहागपुरा आया था और गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई शांतिलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। बगदीराम विवाहित था और उसका दो वर्षीय बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और एक दिन पहले ही जोधपुर से घर लौटा था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *