LOADING

Type to search

श्री पार्श्वनाथ मंदिर में कल्याण मंदिर विधान

socal

श्री पार्श्वनाथ मंदिर में कल्याण मंदिर विधान

Share


उदयपुर, 5 जुलाई: श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, हिरण मगरी सेक्टर-4 में रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री कल्याण मंदिर विधान आयोजित किया गया। इस दौरान चल प्रतिमाओं को नवीन सिंहासन पर विराजमान कर विशेष अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। अध्यक्ष झमकलाल अखावत और महामंत्री सुंदरलाल जैन ने बताया कि ऋद्धि मंत्रों के साथ समाज, राष्ट्र और विश्व की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। विधान में श्री पार्श्वनाथ भगवान के गुणों का स्मरण किया गया। सौधर्म इंद्र की भूमिका मयूर मानोत ने निभाई, जबकि विभिन्न श्रद्धालुओं ने शांतिधारा का लाभ लिया। अंत में हेमराज मालवी ने प्रभावना वितरित की तथा दीपलाल अखावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *