LOADING

Type to search

वैदिक ज्ञान पुस्तिका का लोकार्पण

Local

वैदिक ज्ञान पुस्तिका का लोकार्पण

Share

उदयपुर, 5 जुलाई: आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर-4 द्वारा वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रकाशित पुस्तिका एवं पत्रकों का रविवार को लोकार्पण किया गया। समारोह में वक्ताओं ने साहित्य और वैदिक विचारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को ज्ञान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीमद दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने कहा कि साहित्य के बिना विचार जीवित नहीं रहते। उन्होंने समाज के नए प्रकाशनों की सराहना की। इस अवसर पर आर्थिक सहयोग देने वाले समाज संरक्षकों का सम्मान किया गया। वेद मंत्रों की व्याख्या, भजन, यज्ञ और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *