ग्रीन वॉरियर्स ने लगाए 21 देववृक्ष
Share
उदयपुर, 6 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्रीन वॉरियर्स टीम ने झामेश्वर महादेव के पास श्री गढ़वाली कालिका मां मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। मंदिर सेवक चुन्नीलाल द्वारा भूमि पूजन के साथ अभियान की शुरुआत हुई। टीम ने परिसर में 12 फीट ऊंचे बरगद और पीपल के 21 विशाल पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने इनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अभियान में गोपाल कृष्ण कुमावत, मृदुल कुमावत, निश्चय कुमावत सहित कई युवाओं ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि बड़े पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इन्हें रोपा गया।
