किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील
Share
उदयपुर, 6 जुलाई: वल्लभनगर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर सिंह भींडर ने बरोडिया, रुण्डेड़ा और नवानिया पंचायतों में किसान एवं कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। भींडर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल योजना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान किसानों ने खाद उपलब्धता, पैमाइश और गिरदावरी से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
