LOADING

Type to search

एमपीयूएटी कर्मचारी संघ को नया नेतृत्व, डॉ. उर्मिला अध्यक्ष बनीं

education

एमपीयूएटी कर्मचारी संघ को नया नेतृत्व, डॉ. उर्मिला अध्यक्ष बनीं

Share


उदयपुर, 7 जुलाई: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के केंद्रीय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ को नया नेतृत्व मिल गया है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. उर्मिला को अध्यक्ष और गीतेश जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया। दोनों लंबे समय से कर्मचारी हितों और एनपीएस से ओपीएस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, पारदर्शिता और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में नई कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार करने और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का भी निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने नए नेतृत्व से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *