LOADING

Type to search

डॉ. गिरिजा व्यास की 80वीं जयंती पर कांग्रेस देगी श्रद्धांजलि

political

डॉ. गिरिजा व्यास की 80वीं जयंती पर कांग्रेस देगी श्रद्धांजलि

Share

उदयपुर, 7 जुलाई: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास की 80वीं जन्म जयंती पर 8 जुलाई को अशोकनगर स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनके चित्र एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया जाएगा। कांग्रेस परिवार ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *