LOADING

Type to search

सीटू का एमबी अस्पताल के ठेका कर्मियों के आंदोलन को समर्थन

political

सीटू का एमबी अस्पताल के ठेका कर्मियों के आंदोलन को समर्थन

Share

उदयपुर, 8 जुलाई: महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में ठेका कर्मचारियों के आंदोलन को सीटू के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने समर्थन देते हुए ठेका कंपनियों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि और ईएसआई की राशि काटने के बावजूद संबंधित खातों में जमा नहीं कराई जा रही है।
सिंघवी ने कहा कि मुख्य नियोजक की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और वैधानिक लाभ मिले, लेकिन मिलीभगत के कारण श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कर्मचारी आवाज उठाते हैं तो उनकी शिकायतों को दबा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन से कटौती के बावजूद राशि जमा नहीं करना भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *