यशुराज ने बढ़ाया उदयपुर का मान
Share
उदयपुर, 8 जुलाई: शहर के होनहार युवा यशुराज जोशी ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) की वर्ष 2026 की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (मात्रात्मक अर्थशास्त्र) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल कर उदयपुर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। उदयपुर के सृजनधर्मी शिक्षक और प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी के पुत्र यशुराज ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। आधिकारिक मेरिट सूची में उनका पंजीकरण क्रमांक द्वितीय स्थान पर दर्ज है और उन्हें संस्थान की ओर से अनंतिम प्रवेश का प्रस्ताव भी दिया गया है। यशुराज की सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
