LOADING

Type to search

स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 3,071 बोतलें सीज

Health

स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 3,071 बोतलें सीज

Share

भ्रामक दावों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे
उदयपुर, 8 जुलाई:
प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टिंग एनर्जी ब्रांड की 3,071 बोतलें सीज कर दीं। कार्रवाई सुखेर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स बालाजी ट्रेडर्स पर की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान कैफिनेटेड बेवरेज की बोतलों पर ‘स्टिमुलेट्स माइंड’ और ‘एनर्जाइजेस बॉडी’ जैसे दावे अंकित पाए, जो भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं। इसके बाद उत्पाद के नमूने लेकर शेष 250 एमएल की 3,071 बोतलों को सीज कर दिया गया।
डॉ. आदित्य ने बताया कि अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनके अत्यधिक सेवन से हृदय गति और रक्तचाप बढ़ना, घबराहट, सिरदर्द, एसिडिटी, मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *