LOADING

Type to search

चुनाव से पहले 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त, एक गिरफ्तार

crime

चुनाव से पहले 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त, एक गिरफ्तार

Share

गोगुंदा में आबकारी की दो कार्रवाई; 20 ड्रमों में छिपाकर रखी थी स्पिरिट, अवैध शराब बनाने की थी तैयारी
उदयपुर, 27 अगस्त:
निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बीच उदयपुर आबकारी विभाग ने गोगुंदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की है। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में स्पिरिट 20 ड्रमों में भरी मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पहली कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी जगह से मकान मालिक फरार हो गया। विभाग के अनुसार जब्त स्पिरिट का इस्तेमाल चुनाव के दौरान अवैध शराब बनाने में किया जाना था।
रेस्टोरेंट से मिली 1700 लीटर स्पिरिट
26 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर खोखरिया की नाल के पास बालाजी रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। यहां 10 ड्रमों में 1700 लीटर स्पिरिट मिली। कार्रवाई में सांचौर निवासी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दूसरी जगह का खुलासा
प्रकाश से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उखलियाद गांव में रमेश गरासिया के मकान पर दबिश दी गई। यहां 10 ड्रमों में 1900 लीटर स्पिरिट बरामद हुई, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में हुई कार्रवाई में विभाग ने चुनाव के दौरान अवैध शराब निर्माण की आशंका को देखते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क और स्पिरिट की आपूर्ति से जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *