LOADING

Type to search

डूंगरपुर के निठाउवा में पौने चार इंच बारिश, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरा

Local

डूंगरपुर के निठाउवा में पौने चार इंच बारिश, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरा

Share

डूंगरपुर के निठाउवा में पौने चार इंच बारिश, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरा
डूंगरपुर, 8 जुलाई:
डूंगरपुर जिले में मंगलवार रात करीब चार घंटे तक हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। निठाउवा में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया।
रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश से घाटी, कानेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा सहित कई क्षेत्रों की सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं। कई स्थानों पर लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने जिले में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी-नालों में पानी की अच्छी आवक हुई है और किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी है। हालांकि, बारिश के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और शहर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *