LOADING

Type to search

पहले मानसून में उखड़ी मेगा हाईवे सड़क

Rajasthan

पहले मानसून में उखड़ी मेगा हाईवे सड़क

Share

सात महीने पहले बनी सड़क पर गड्ढे और कीचड़, लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
सलूंबर, 8 जुलाई
: करोड़ों रुपये की लागत से बनी उदयपुर-सलूंबर-बांसवाड़ा स्टेट मेगा हाईवे की सड़क पहला मानसून भी नहीं झेल पाई। सलूंबर के डाक पलटा घाटी बस स्टैंड के पास करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
सिर्फ सात महीने पहले बनी सड़क पर डामर उखड़ गया है और जगह-जगह बड़े गड्ढे, कीचड़ और मलबा जमा हो गया है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज 70 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा से शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन सुरक्षित सड़क उपलब्ध नहीं कराई जा रही।
खराब सड़क का सबसे अधिक असर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एम्बुलेंस सेवाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन ने कहा है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और शीघ्र मरम्मत के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *