LOADING

Type to search

महिला की हत्या में उपयोग लिया हथियार बरामद

crime

महिला की हत्या में उपयोग लिया हथियार बरामद

Share

सोने के मादलिया की लूट के लिए की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी दो दिन की रिमांड पर
उदयपुर, 8 जुलाई:
कानोड़ थाना क्षेत्र में सोने का मादलिया लूटने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और लूटे गए आभूषण की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ईश्वर राव (25) का ननिहाल और मृतका का घर एक-दूसरे के पास है। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के बाद चाकू घर के पीछे बने बाड़े में फेंक दिया था। आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना 3 जुलाई की शाम कुम्हारों के मोहल्ले में हुई थी। घर में अकेली बैठी 75 वर्षीय घीसी बाई खटीक पर आरोपी ने पीछे से हमला कर दिया और गले से सोने का मादलिया लूटकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *