LOADING

Type to search

आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी घोषित करे सरकार

Local

आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी घोषित करे सरकार

Share

सेंटरों पर ताले लगाने की चेतावनी
\उदयपुर, 8 जुलाई:
अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांगें नहीं माने जाने पर प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगाने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी खैर ने कहा कि विभाग ने नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, ग्रेच्युटी और अन्य मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों ने कुम्हेर परियोजना में ठेका प्रथा समाप्त करने, नौ माह से बकाया मानदेय के भुगतान और अन्य परियोजनाओं में लंबित भुगतानों को जारी करने की मांग की।
कर्मचारियों ने बीएलओ, चुनाव, जनगणना और अन्य गैर-आईसीडीएस कार्यों से मुक्त करने, न्यूनतम 20 से 25 हजार रुपए मानदेय, पेंशन, एरियर और भवन किराए के भुगतान की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते अब निर्णायक आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *