पुलिस के कार्यक्रम में सम्मानित हुईं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
Share
महिला वॉलंटियर्स से चर्चा
उदयपुर, 8 जुलाई: राजस्थान पुलिस के ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, महिला अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने महिला हेल्पलाइन 1090, राजकॉप ऐप, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला बीट अधिकारी योजना और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की जानकारी देते हुए महिलाओं से इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, साइबर अपराध से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, बाल अधिकार और कानूनी प्रावधानों पर भी विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारी साझा की।
