दो दिवसीय ई-श्रम कार्ड शिविर में 400 लोग लाभान्वित
Share
उदयपुर, 11 जुलाई: बड़गांव तहसील के रेबारियों का गुड़ा गांव में भारत सरकार के बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय, उदयपुर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ई-श्रम कार्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम, सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला ई-श्रम कार्ड मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य सौरभ गुप्ता ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीएससी के सुनील शर्मा ने असंगठित मजदूरों के ई-श्रम कार्ड बनाकर उनका पोर्टल पर पंजीकरण किया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां और ग्रामीण मौजूद रहे। दो दिनों में करीब 300 से 400 कार्ड बनाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।
