विश्व जनसंख्या दिवस पर बनाई एक इंच की लघु पुस्तिका
Share
उदयपुर, 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चित्तौड़ा हस्तशिल्प कला केंद्र के तत्वावधान में सूक्ष्म कलाकृति एवं पुस्तिका निर्माता कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने जनसंख्या नियंत्रण विषय पर एक इंच आकार की 35 पृष्ठों की सचित्र लघु पुस्तिका तैयार की।
डॉ. चित्तौड़ा ने बताया कि पुस्तिका में जनसंख्या नियंत्रण के उपाय, जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणाम और इसे रोकने के विभिन्न तरीकों का संकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इसके प्रति जनजागरूकता जरूरी है। इस अनूठी पुस्तिका के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार और संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया गया।
