एमएमपीएस ने मनाया 52वां स्थापना दिवस
Share
उदयपुर, 12 जुलाई: महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस का 52वां स्थापना दिवस एवं अलंकरण समारोह रविवार को ऐतिहासिक माणक चौक में गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र से सम्मानित कर्नल मनोज देशपांडे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र परिषद के 41 सदस्यों को निष्ठा, अनुशासन और उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों की कृष्ण रास, समूहगान और पाइप-ब्रास बैंड प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्नल देशपांडे ने कहा कि नेतृत्व पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का दायित्व है।
