LOADING

Type to search

‘आओ स्कूल चले हम’ अभियान में 300 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

education

‘आओ स्कूल चले हम’ अभियान में 300 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Share

मावली, 12 जुलाई: प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विकल्प संस्थान द्वारा संचालित ‘आओ स्कूल चले हम’ अभियान के तहत मावली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षा के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया।
प्रतिनिधि अनिता वैरागी ने बताया कि वासनी माफी, फलीचढ़ा, फलीचढ़ा खेड़ी और कुंचौली में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ और ‘शिक्षा है हर बच्चे का अधिकार’ जैसे नारों के साथ रैली निकाली। वहीं 80 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर शिक्षा, बाल अधिकार और बालिका शिक्षा पर रचनात्मक पोस्टर बनाए। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *