LOADING

Type to search

बादलों ने बढ़ाई ठंडक, बारिश नहीं; अगले सप्ताह उमस करेगी परेशान

Local

बादलों ने बढ़ाई ठंडक, बारिश नहीं; अगले सप्ताह उमस करेगी परेशान

Share

उदयपुर, 12 जुलाई: झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार को दिनभर बादलों और हल्की धूप की आंख-मिचौली के बीच मौसम सुहावना बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि घने बादलों की मौजूदगी के बावजूद शहर में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यह 33 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलती रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों धूलभरी आंधी और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। वहीं उदयपुर में अगले सप्ताह हल्के बादल और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मानसून का पहला दौर समाप्त हो चुका है, इसलिए आगामी सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। शुरुआती दिनों में तापमान में हल्की गिरावट रहेगी, लेकिन इसके बाद पारा फिर बढ़ सकता है और उमस भरा मौसम लोगों को दोबारा परेशान कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *