कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0: 45 महिला संगठनों की 300 महिला शक्ति स्तंभों को ‘पिलर ऑफ स्ट्रेंथ अवॉर्ड’
Share
तीसरे एवं अंतिम दिन उमड़ी शहरवासियों की भारी भीड़, खुब हुई खरीदारी
हाउजी गेम में सदस्यों को मिला 20 हजार तक के पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्साह
महिलाओं द्वारा लगाए गए 100 से अधिक स्टॉलों पर दिनभर जमकर खरीदारी हुई
उदयपुर, 12 जुलाई: महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कैट उड़ान एग्जिबिशन 2.0’ का तीसरा एवं अंतिम दिन उत्साह, सम्मान और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिन खरीदारी के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और महिलाओं द्वारा लगाए गए 100 से अधिक स्टॉलों पर दिनभर जमकर खरीदारी हुई। वहीं हाउजी खेल ने भी आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने 20 हजार रूपए तक के आकर्षक पुरस्कार जीते।
कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (महासचिव), सदस्यता एवं नेटवर्किंग संयोजक तथा राष्ट्रीय विमेन विंग की अध्यक्ष एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उनके उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन को उदयपुरवासियों का भरपूर स्नेह, सहयोग और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीपीएस एवं रॉकवुड्स स्कूल की डायरेक्टर अलका शर्मा थीं। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, महिला संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय सभी के सहयोग और सहभागिता को दिया।
45 महिला संगठनों की 300 महिला सदस्यों का किया सम्मान
कैट विमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि “पिलर ऑफ स्ट्रेंथ अवॉर्ड” के अंतर्गत उदयपुर के 45 महिला संगठनों की लगभग 300 महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। ये वे महिलाएँ हैं जिन्होंने अपने-अपने संगठनों की स्थापना, विकास और वर्षों से उनके सफल एवं सतत संचालन में तन, मन और धन से उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी महिलाओं ने गर्व और सम्मान की अनुभूति व्यक्त की। सभी सम्मानित महिला शक्ति स्तंभों को आरती-चिन्ह एवं उपरना पहनाकर कैट विमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल तथा कैट की राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला संयोजक नीलम विजयवर्गीय ने सम्मानित किया।
विजेताओं को 20 हजार तक के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए
हाउजी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को 20 हजार तक के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। डिजिटल प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट ने बताया कि हाउजी प्रतियोगिता के पुरस्कारों को कॉस्मोडेंट की डायरेक्टर दक्षिता घग्गर, एनआईसीसी की डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा तथा डिसाइड कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रदर्शनी में आए सभी आगंतुकों को भी डिसाइड कंपनी की ओर से उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में कल्पना चोरडिय़ा, नेहा माहेश्वरी, विभा जैन, संगीता मूंदड़ा, नमिता कोठारी, ललिता सियाल, सीमा मेहता, रुखसाना साबुनवाला, रुचि चोरडिय़ा तथा कविता बलदेवा का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन को सफल बनाने में इनकी है अहम भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिय़ा, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिय़ा, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति ने सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं को संभाला।
