LOADING

Type to search

होनहारों का सम्मान, नए IAS-RAS बने युवाओं ने दिखाया सफलता का रास्ता

socal

होनहारों का सम्मान, नए IAS-RAS बने युवाओं ने दिखाया सफलता का रास्ता

Share

विप्र फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में 214 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित, करियर गाइडेंस सेमिनार में मिला सिविल सर्विसेज का रोडमैप
उदयपुर, 12 जुलाई:
बड़गांव स्थित प्रताप गौरव केंद्र रविवार को होनहार विद्यार्थियों, नवचयनित प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों के उत्साह से सराबोर रहा। विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, कला और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 214 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल, प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री के.के. शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद पालीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल और शिक्षाविद आर.एस. व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हाल ही में आईएएस और आरएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं का विशेष सम्मान किया गया। इन अधिकारियों ने अपने संघर्ष, अध्ययन पद्धति और सफलता के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित तैयारी करने का संदेश दिया। तीसरे सत्र में आयोजित करियर गाइडेंस सेमिनार में विशेषज्ञों ने सिविल सर्विसेज सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी रणनीतियों की जानकारी दी। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचे सत्यनारायण श्रीमाली का श्रीमाली समाज एवं संस्कार भवन ट्रस्ट की ओर से साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

एक नजर में प्रतिभा सम्मान
10वीं कक्षा के 66 विद्यार्थी सम्मानित
12वीं कक्षा के 75 विद्यार्थी सम्मानित
प्रोफेशनल कोर्स के 32 प्रतिभागियों का सम्मान
खेल श्रेणी के 28 खिलाड़ियों को सम्मान
विभिन्न क्षेत्रों की 9 विशिष्ट प्रतिभाओं को मंच पर सम्मान
सभी सम्मानित विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *