LOADING

Type to search

देलवाड़ा जैन सोसायटी की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र पामेचा तीसरी बार अध्यक्ष बने

socal

देलवाड़ा जैन सोसायटी की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र पामेचा तीसरी बार अध्यक्ष बने

Share

उदयपुर, 13 जुलाई: देलवाड़ा जैन सोसायटी, उदयपुर की द्विवार्षिक आमसभा एवं चुनाव गोकुल गार्डन में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से राजेन्द्र पामेचा लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और गजेन्द्र कटारिया दूसरी बार महामंत्री निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए हिम्मत बड़ाला ने प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अनिल कटारिया ने किया, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
इस अवसर पर सोसायटी की 20 वर्षों की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर आधारित स्मारिका का विमोचन पूर्व महापौर रजनी डांगी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मोबाइल के माध्यम से समाजजनों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अध्यक्ष राजेन्द्र पामेचा ने कहा कि वर्ष 2005 से सक्रिय सोसायटी उदयपुर में निवासरत देलवाड़ा के 185 परिवारों को एकता के सूत्र में जोड़ते हुए सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महामंत्री गजेन्द्र कटारिया ने बताया कि सोसायटी ने वृक्षारोपण, ग्रामीण विद्यालय गोद लेने, शैक्षणिक सामग्री वितरण, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, आरोग्य एवं नेत्र जांच शिविर, योग, सीपीआर प्रशिक्षण और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *