LOADING

Type to search

आज उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता, राज्य टीम चयन का मिलेगा मौका

Sports

आज उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता, राज्य टीम चयन का मिलेगा मौका

Share

उदयपुर, 13 जुलाई: जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के तत्वावधान में 14 जुलाई, मंगलवार को चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव की तीरंदाजी अकादमी में उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को मंगलवार सुबह 9 बजे तक आधार कार्ड एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रतियों के साथ खेलगांव अकादमी में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया तकनीकी समिति के सदस्य विक्रम सेन, चतरलाल वडेला, चेतन महरा, भगवतीलाल गरासिया और चंद्रप्रकाश आहारी की देखरेख में होगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
संघ के कोषाध्यक्ष मुदित साहू ने बताया कि जिला सीनियर प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जयपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *