LOADING

Type to search

खुश महल में ‘क्यूरेटिंग उदयपुर’ का शुभारम्भ

Local

खुश महल में ‘क्यूरेटिंग उदयपुर’ का शुभारम्भ

Share

उदयपुर, 13 जुलाई: सिटी पैलेस स्थित ऐतिहासिक खुश महल में रविवार को राजस्थानी भाषा अकादमी और महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘क्यूरेटिंग उदयपुर: ए कोर्स इन म्यूज़ियम स्टडीज़’ का शुभारम्भ हुआ। 22 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 56 प्रतिभागी संग्रहालय अध्ययन, धरोहर संरक्षण और संग्रहालय प्रबंधन के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक एवं अकादमिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी भाषा, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। पाठ्यक्रम में मेवाड़ की चित्रकला परम्परा, राजप्रासादीय वास्तुकला, धार्मिक विरासत, संग्रहालय क्यूरेशन और डिजिटल हेरिटेज संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रायोगिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिन लंदन की प्रोफेसर हैली नील स्वानसन ने म्यूज़ियम आर्किटेक्चर और हेरिटेज प्रैक्टिस पर व्याख्यान दिया। साथ ही प्रतिभागियों को सिटी पैलेस म्यूज़ियम का भ्रमण करवाकर संग्रहालयीय अवधारणाओं और धरोहर संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *