LOADING

Type to search

शिक्षक विवाद पर स्कूल में तालेबंदी, सड़क भी जाम

Rajasthan

शिक्षक विवाद पर स्कूल में तालेबंदी, सड़क भी जाम

Share

डूंगरपुर, 16 जुलाई: नवलश्याम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गणित शिक्षक के तबादले और एक अन्य शिक्षक पर छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया तथा संचिया-नवलश्याम मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल में पहले से कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं, ऐसे में गणित शिक्षक के तबादले से पढ़ाई और प्रभावित होगी। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही गणित शिक्षक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और विद्यालय में सामान्य स्थिति बहाल हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *