LOADING

Type to search

दोस्तों ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला

crime

दोस्तों ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला

Share

पीठ और गर्दन पर चाकू से वार, सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिलने का आरोप; निजी अस्पताल में भर्ती
उदयपुर, 16 जुलाई:
शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक नाबालिग पर उसके ही तीन दोस्तों ने कथित रूप से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पीठ और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को तत्काल एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 11:30 बजे गोसिया कॉलोनी स्थित सरकारी प्रेस के बाहर हुई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का माना जा रहा है। घायल नाबालिग ने घटना की सूचना फोन पर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे पर उसके ही दोस्तों ने हमला किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश की आशंका है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, सूरजपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *