LOADING

Type to search

पेसिफिक विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का ब्रोशर जारी

education

पेसिफिक विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का ब्रोशर जारी

Share

उदयपुर, 18 जुलाई : पेसिफिक सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 22-23 अगस्त को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन शनिवार को किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा : विज्ञान और ज्ञान के विविध आधुनिक आयाम’ रखा गया है। ब्रोशर का विमोचन ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा, पाहेर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. हेमंत कोठारी, फैकल्टी चेयरमैन डॉ. टी.पी. अमेटा, आयोजन सचिव डॉ. अजातशत्रु सिंह शिवरती तथा डॉ. मनोज दाधीच ने किया। आयोजन सचिव डॉ. शिवरती ने बताया कि संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वान भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान और आधुनिक संदर्भों पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय बौद्धिक विरासत को समकालीन दृष्टिकोण से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *