LOADING

Type to search

शिक्षकों के तबादलों पर बीएपी का अल्टीमेटम, स्कूलों पर ताले लगाने की चेतावनी

political

शिक्षकों के तबादलों पर बीएपी का अल्टीमेटम, स्कूलों पर ताले लगाने की चेतावनी

Share

डूंगरपुर, 18 जुलाई: अनुसूचित क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने तबादला आदेश तत्काल निरस्त कर शिक्षकों को यथावत रखने की मांग करते हुए कहा कि मांग नहीं मानी गई तो स्कूलों पर ताले लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते किए गए स्थानांतरण से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने महिला और दिव्यांग शिक्षकों के तबादलों पर भी आपत्ति जताई। सामान्य वर्ग प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत ने झालावाड़ हादसे का उल्लेख करते हुए स्कूल भवनों की सुरक्षा और मरम्मत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी कि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *