LOADING

Type to search

उदयपुर में होगी अग्निवीर भर्ती, खेल गांव में आम आदमी को प्रवेश से रोका

Local

उदयपुर में होगी अग्निवीर भर्ती, खेल गांव में आम आदमी को प्रवेश से रोका

Share

उदयपुर, 19 जुलाई : भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के मद्देनजर उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव को भर्ती गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है। भर्ती के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए खेलगांव परिसर में आम नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी जाएगी। इससे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, दौड़, अभ्यास और अन्य खेल गतिविधियों के लिए आने वाले लोगों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बताया गया कि यूं तो अग्निवीर भर्ती का सिलसिला 25 जुलाई से शुरू होगा। हालांकि कई अभ्यर्थी यहां भर्ती स्थल को देखने अभी से आने लगे हैं।
भर्ती रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लिखित परीक्षा उत्तीर्ण हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना और जिला प्रशासन ने ट्रैक, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल, चिकित्सा, परिवहन और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए खेलगांव परिसर केवल भर्ती कार्यों के लिए आरक्षित रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *