नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स का भव्य स्वागत, मरीजों के हमदर्द बनने का संदेश
Share
उदयपुर, 19 जुलाई: आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स को मरीजों की संवेदनशील और समर्पित सेवा का संदेश दिया गया। एनएलटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारी केवल उपचार प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि मरीजों के सबसे बड़े हमदर्द होते हैं। एमबी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने कहा कि एनआईसीयू और आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करना गौरव की बात है। समारोह में नर्सिंग अधीक्षिका बीना चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया गया। प्रहलाद लबाना, भेरूलाल खटीक, दिलीप यादव और हेमंत आमेटा ने भी विचार रखे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
