LOADING

Type to search

नेला विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों पर मंथन

Local

नेला विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों पर मंथन

Share

उदयपुर, 19 जुलाई: नेला विकास समिति की बैठक रविवार को मेजेस्टिक होटल में आयोजित हुई। बैठक में नेला तालाब को सेक्टर-14 का स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक प्राकृतिक-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के सचिव लव वर्मा ने कहा कि नेला तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए जनसहभागिता बढ़ाई जाएगी तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने समिति के वार्षिक आयोजनों और क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक वातावरण निर्माण पर विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गणपत बाकलिया ने की। संयुक्त सचिव अरुण निगम ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकजुटता के लिए अधिकाधिक लोगों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में पर्यावरण मंत्री राजेंद्र जैन, खेल मंत्री चंद्रप्रकाश खींची, कोषाध्यक्ष अनिल पिपलिया, ओमप्रकाश डांगी, हिमांशु शर्मा, चैन शंकर दशोरा, विशाल पटेल, सुनील सोनी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *