आबकारी आयुक्त नमित मेहता आज उदयपुर में लेंगे समीक्षा बैठक
Share
उदयपुर, 19 जुलाई: आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार, 20 जुलाई को जिला परिषद सभागार में प्रदेशभर के आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियों, मदिरा उठाव, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न नीतिगत विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में प्रदेश के सभी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (जोन), उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी (सामान्य) तथा सहायक आबकारी अधिकारी (निरोधक दल) भाग लेंगे। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (नीति) प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
