पुष्पेंद्र सिंह झाला पुनः राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत
Share
फतहनगर, 19 जुलाई: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की जिला साधारण सभा में उदयपुर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा ने संगठन के विस्तार, अनुशासन और सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए पुष्पेंद्र सिंह झाला को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मदन कुमार जैन को जिला मंत्री, करण सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मंडोवरा को कोषाध्यक्ष तथा प्रतिभा राव को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नाम से कार्य करेगा। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों के साथ कर्तव्यों, राष्ट्रहित और शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। आगामी सदस्यता अभियान को संगठन की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने सवा तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा तथा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
